
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - प्रशांत द्विवेदी
अहमदाबाद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गुजरात प्रवास के दौरान अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति प्रदेश के आर्थिक विकास की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हो रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केवल 10 महीनों में राज्य को ₹7.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो निवेशकों के विश्वास का प्रतीक है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ तेजी से औद्योगिक और आर्थिक प्रगति की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने गुजरात के उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
गुजरात प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एकता नगर, केवड़िया में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भारत पर्व में भी शामिल हुए। देशभर के राज्यों की सहभागिता वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, व्यंजन, वस्त्र और हस्तशिल्प को प्रदर्शित करता छत्तीसगढ़ पवेलियन सबके आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर न केवल राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, बल्कि भारत की विविधता में एकता की भावना को भी प्रकट करता है। उन्होंने आयोजन की भव्यता और प्रतिभागी राज्यों के उत्साह की सराहना की।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

