मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ योग आयोग में अस्थायी योग प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए मांगे गए आवेदन, 15 नवंबर आखिरी तारीख
07 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Logo

Logo

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर।  कार्यालय छत्तीसगढ़ योग आयोग की ओर से विभिन्न छात्रावास व आश्रमों में अस्थायी सेवा के लिए कुल 108 योग प्रशिक्षकों तथा 03 योग विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनकी भर्ती दैनिक मानदेय पर की जानी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 को शाम 05.30 बजे तक निर्धारित की गई है।

इच्छुक आवेदक अपने अर्हताधारी योग प्रमाणपत्र और प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां पंजीकृत डाक के माध्यम से योग भवन, मकान क्रमांक 184, गृह निर्माण मंडल आवासीय कॉलोनी, धरमपुरा, रायपुर 492015 पर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक कार्यालय समय में +91-8839154331 और +91-6264203351 पर संपर्क कर सकते हैं।

छात्रावास व आश्रमों की सूची, योग प्रशिक्षक और योग विशेषज्ञों के लिए वांछित अहर्ता व चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जिला रायपुर की वेबसाइट के साथ लिंक https://raipur.gov.in/ पर उपलब्ध हैं। संबंधित जानकारी का अवलोकन जिला बीजापुर कलेक्टर कार्यालय के सूचना पटल पर भी किया जा सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें