
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्री शनिवार को प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रभु से कामना करेंगे।
मुख्यमंत्री अपने साथ प्रभु श्रीराम के लिए उपहार स्वरूप माता शबरी के पवित्र धाम शिवरीनारायण के मीठे बेर और पानी ले जा रहे हैं। प्रभु को विष्णु भोग चावल, सीताफल और मिष्ठान्न के लिए अईरसा और करी लड्डू का भोग लगाएंगे। प्रभु की वस्त्र सज्जा के लिए स्थानीय कोसे से बने वस्त्र भी ले जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने उपहार की जो थाली तैयार की है, उसमें सभी पदार्थ राम कथा से संबंधित ही है। चाहे वह विष्णु भोग हो या फिर सीताफल हो। सबसे प्रभु के छत्तीसगढ़ प्रवास का दिव्य स्मरण होता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

