
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - प्रशांत द्विवेदी
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के पावन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी के चरणों में नमन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामनाएं कीं। पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मां दंतेश्वरी बस्तर की आस्था और संस्कृति का केंद्र हैं और उनका आशीर्वाद प्रदेश के विकास, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने बस्तर अंचल के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण की कामना भी की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद महेश कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही संस्कृति सचिव रोहित यादव, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश ध्रुव और पुलिस अधीक्षक गौरव राय सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम से बस्तर क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

