
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshiरायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की बैठक शुरू हो गई है। इसमें नक्सल विरोधी अभियान तथा विकास कार्यों पर चर्चा हो रही है।
बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज कुमार पिंगुआ सहित केंद्र एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

