
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान किया। इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बैटरी ट्राई साइकिल प्रदान किए।
जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पैरों से चलने में असमर्थ रायपुर शंकर नगर से बिन्दु बीरे उम्र 45 वर्ष बेट्री चालित ट्राई साइकिल प्रदान किया। कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से वह ट्राई साइकिल नहीं खरीद पा रही थी। उनकी समस्या सुनते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल बैट्री चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध करवाया। रायपुर निवासी सागर नायक और उमेश पटेल को श्रवण यंत्र भी प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में आरंग से आए भारत साहू को बैटरी चालित ट्राइसिकल दिया। साहू ने बताया कि अब उन्हें कहीं आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसी तरह खमतराई रायपुर निवासी जीवन दास मानिकपुरी ने बताया कि उनका पैर बचपन से पोलियोग्रस्त है, उन्हें बैटरी ट्राई साइकिल दी गई। रायपुर के मोवा निवासी चंदू यादव को ट्राई साइकिल और सुमन साहू को व्हीलचेयर दी गई। जिसे पाकर दोनों के चेहरे खिल गए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

