
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - प्रशांत द्विवेदी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर अंचल के समग्र, संतुलित और सतत विकास को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बस्तर में शांति और विकास राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ना, वहां के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाना सरकार का संकल्प है। बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, संचार, रोजगार और आजीविका से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में विशेष रूप से दुर्गम एवं आदिवासी अंचलों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने, स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित विभागीय सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस्तर के विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

