
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को मुंगेली जिले के ग्राम फरहदा में भक्तमाता कर्मा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। उन्होंने 32.67 करोड़ रुपए के लागत के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने फरहदा में साहू समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। सतनामी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 06 लाख रुपए देने की घोषणा। साथ ही आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 06 लाख देने की घोषणा।
ये घोषणा भी की
मुख्यमंत्री साय ने फरहदा के हाईस्कूल के हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा की। साथ ही दो सड़कों के उन्नयन की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक पुन्नूलाल मोहले, अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, धरमजीत सिंह, मोतीलाल साहू और सुशांत शुक्ला सहित पूर्व सांसद लखन लाल साहू भी उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

