
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - विजय पचौरी
जगदलपुर। इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां दंतेश्वरी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर बस्तर ओलम्पिक 2025 की संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप तथा अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग स्टार एमसी मैरीकॉम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जिनकी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ा दिया।
इस वर्ष बस्तर संभाग के 7 जिलों से करीब 3500 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं। मैदान में खिलाड़ियों का जोश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की ऊर्जा और पारंपरिक खेलों की छटा ने आयोजन को जीवंत बना दिया।
प्रतियोगिता का सबसे प्रेरणादायक पहलू यह रहा कि आत्मसमर्पित माओवादी और नक्सल पीड़ित परिवारों की संयुक्त टीम भी इस बार मैदान में उतरी है, जिसे ‘नुवा बाट’ नाम दिया गया है। शांति, खेल भावना और समाज की मुख्यधारा में पुनर्स्थापन का यह संदेश सबका ध्यान आकर्षित कर रहा है। बस्तर ओलम्पिक का यह मंच खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के साथ ही बस्तर में खेल, विकास और विश्वास के नए अध्याय को भी मजबूत कर रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

