
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - प्रशांत द्विवेदी
रायपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विवेकानंद के विचार युवाशक्ति के लिए ऊर्जा
विवेकानंद का जीवन और विचार आज भी भारत की युवाशक्ति के लिए ऊर्जा, दिशा और आत्मविश्वास का सबसे बड़ा स्रोत हैं। उन्होंने युवाओं को यह विश्वास दिलाया कि वे स्वयं अपने भविष्य के निर्माता हैं और सेवा, आत्मबल व राष्ट्रप्रेम को जीवन का लक्ष्य बनाने की प्रेरणा दी।
छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का विषय
जब भारत अमृतकाल की ओर अग्रसर है तब स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएँ युवाओं को जिम्मेदार, आत्मनिर्भर और राष्ट्रहित के प्रति सजग नागरिक बनने का मार्ग दिखाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का विषय है कि स्वामी विवेकानंद का जीवन रायपुर से भी जुड़ा रहा है, जिससे प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना और वैचारिक परंपरा को विशेष पहचान मिली है।
विवेकानंद के विचार आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि स्वामी विवेकानंद के विचार आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के युवा उनके आदर्शों को अपनाकर समाज, राष्ट्र और मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

