शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
दो दिवसीय प्रवास के लिए जशपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 5 फरवरी को मयाली-बगीचा पर्यटन विकास परियोजना का करेंगे भूमिपूजन
04 फ़र, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को दो दिवसीय प्रवास पर जशपुर पहुंचे। वह 5 फरवरी को जशपुर जिले के मयाली में मयाली-बगीचा पर्यटन विकास परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन को नई दिशा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर सृजित करेगी।

मयाली- बगीचा विकास परियोजना के लिए केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ओर से स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत सीबीडीडी उप-योजना के तहत करीब 10 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना को मधेश्वर पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए मयाली डेम के समीप विकसित किया जाएगा।

रिसॉर्ट व स्किल डेवलपमेंट सेंटर का किया जाएगा विकास 

मयाली-बगीचा पर्यटन विकास परियोजना के अंतर्गत पर्यटक रिसॉर्ट व स्किल डेवलपमेंट सेंटर का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही मधेश्वर पहाड़ के नीचे स्थित गुफा मंदिर एवं कैलाश गुफा (बगीचा) क्षेत्र में भी पर्यटन विकास से जुड़े कार्य किए जाएंगे, जिससे धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए होम-स्टे विकसित किये जाने का भी प्रस्ताव है, जिससे स्थानीय नागरिकों को अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त होंगे। मयाली बगीचा परियोजना के क्रियान्वयन से जशपुर क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, स्थानीय युवाओं को कौशल विकास का लाभ मिलेगा और क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें