
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1 जुलाई से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन पुस्तक में है।
छत्तीसगढ़ पुलिस की इस विशेष पहल से नए कानूनों को समझना आसान होगा। यह पुस्तक पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ होगी। साथ ही अपराधों की विवेचना में भी उपयोगी होगी।
नए कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रयासरत है। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम देशभर में लागू हो गया है। वर्षों पुराने अंग्रेजी कानूनों की जगह नए कानून लेंगे। जिनमें दंड के स्थान पर न्याय को प्राथमिकता दी गई है।
कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज पिंगुआ, डीजीपी अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय राहुल भगत, बसव राजू एस. एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

