
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय में ‘गाय धर्म एवं विज्ञान’ ग्रंथ के नए संस्करण का विमोचन किया। छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति की ओर से गौ विज्ञान परीक्षा–2025 के लिए “गाय धर्म एवं विज्ञान” संदर्भ ग्रंथ तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने ग्रंथ को गौ विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों और समाज के लिए उपयोगी बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की। इसे ज्ञानवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। ग्रंथ के संपादक सुबोध राठी ने बताया कि पुस्तक में गौ की उत्पत्ति से जुड़े पौराणिक तथ्यों के साथ गाय के दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र पर हुए विभिन्न वैज्ञानिक शोधों को प्रमाणों सहित बच्चों के अध्ययन के लिए सरल एवं व्यवस्थित रूप में संकलित किया गया है।
विमोचन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत संयोजक अन्ना सपारे, मनोज पाण्डेय, हार्दिक कोटक, मन्मथ शर्मा, दुलार सिंह सिन्हा, हेमराज सोनी, विक्रम केवलानी, अनुज तुलावी, रेवा यादव, विक्रांत शर्मा, श्याम अड़ेपवार, शंभु दास महंत सहित संपादक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

