सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सदस्यों को किया याद
18 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान पूर्व सदस्यों को याद किया। इसमें छत्तीसगढ़ की रजत यात्रा में योगदान देने वाले तीन प्रमुख जनप्रतिनिधियों में रजनी ताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ल शामिल रहे। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने राजनीतिक और सामाजिक जीवन की प्रेरक व्यक्तित्व थीं। उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल दो बार के विधायक रहे। उनके जनसेवा से जुड़े कार्य, संगठन और समाज के प्रति समर्पण हम सब के लिए अनुकरणीय है। 

 

मुख्यमंत्री ने राधेश्याम शुक्ल के बारे में कहा कि वे अनुशासित और कर्मनिष्ठ जनप्रतिनिधि के रूप में याद किए जाएंगे। उनका पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा, उनके निधन से प्रदेश ने एक प्रतिबद्ध नेता को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने तीनों दिवंगत विभूतियों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें