मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं, बोले- छठ मइया की उपासना सूर्य आराधना और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक
26 अक्टू, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। छठ मइया की उपासना सूर्य आराधना और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छठ पर्व सूर्यदेव और छठ मइया की उपासना के माध्यम से मानव व प्रकृति के मधुर संबंध का संदेश देता है। पर्व का प्रत्येक अनुष्ठान- अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से लेकर उदीयमान सूर्य की आराधना तक जीवन में अनुशासन, संयम और स्वच्छता के महत्व को दर्शाता है। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व समाज में सामूहिकता, पवित्रता और पारिवारिक एकता की भावना को सशक्त बनाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस अवसर पर सूर्योपासना के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जलस्रोतों की स्वच्छता और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें