मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्टेट हैंगर से विमान परिचालन सेवा का किया शुभारंभ, यहीं से गुजरात रवाना हुए
10 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर, माना कैंप के समीप स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री गुजरात प्रवास के लिए इसी हैंगर से रवाना हुए।

इस पहल से एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को होने वाली असुविधा समाप्त होगी। स्टेट हैंगर के प्रारम्भ होने से राज्य में विशेष विमान की ओर से वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्थाएं अब और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो जाएगी।

स्टेट हैंगर का निर्माण वर्ष 2012 में लोक निर्माण विभाग की ओर से लगभग 6.50 करोड़ रुपये में किया गया था। इसके परिचालन के लिए आवश्यक डीजीसीए और बीसीएएस की विभिन्न अनुमतियां हाल ही में 31 अक्टूबर 2025 को प्राप्त हुईं है। अनुमतियां मिलने के बाद अब हैंगर का नियमित परिचालन आरम्भ किया गया है।

नवनिर्मित स्टेट हैंगर को टैक्सी वे ‘E’ के माध्यम से एयरपोर्ट रनवे से जोड़ा गया है, जिससे वीवीआईपी मूवमेंट अधिक सुगमता से हो सकेगा और एयरपोर्ट परिसर के भीतर अलग व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। राज्य शासन के स्वामित्व वाले विमान व हेलीकॉप्टरों के रखरखाव के लिए भी यह नया स्टेट हैंगर उपयोग में लाया जाएगा। इससे अब एयरपोर्ट परिसर के भीतर स्थित किराए के स्टेट हैंगर पर निर्भरता समाप्त होगी।

 

इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, माना कैम्प नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, मुख्यमंत्री के उप सचिव सूरज साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें