
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को लम्बे समय बाद जनदर्शन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान भी कराया। सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही बच्ची पूनम ने भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बच्ची को विशेष विद्यालय में भर्ती कराने और छात्रवृत्ति उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
पूनम की उम्र 11 वर्ष है, वह तेलीबांधा की रहने वाली है। पूनम के बारे में उसकी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बताया कि वह सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है और बातचीत करने में भी असमर्थ है। इस चुनौती के बावजूद भी पूनम अपने पैरों से बहुत सुंदर चित्र बनाती है। मुख्यमंत्री साय ने पूनम की प्रतिभा से अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने पूनम से बात की और उसे दुलार भी किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूनम की माता को आश्वस्त किया कि वह उनके साथ हैं, पूनम के लिए किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने पूनम की पढ़ाई की उचित व्यवस्था के लिए उसे विशेष विद्यालय में भर्ती कराने और छात्रवृत्ति प्रदान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

