
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को मितानिन प्रोत्साहन राशि का सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया। उनके रिमोट का बटन दबाने के साथ धनराशि लाभार्थियों के खाते में पहुंच गई।
मितानिनों के खाते में 90 करोड़, 8 लाख, 84 हजार, 20 रुपए की धनराशि ट्रांसफर की गई। 69,607 मितानिनों , 3448 मितानिन प्रशिक्षक, 289 ब्लॉक समन्वयक, 176 स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, 26 शहरी क्षेत्र समन्यवक, 285 मितानिन हेल्प डेस्क समन्वयक को राज्य स्तर से एक साथ भुगतान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के अलावा मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थिति रही।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

