शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
बलरामपुर बस दुर्घटना पर सीएम साय ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को दी जाएगी 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता
19 जन, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर जिले के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है और कहा कि शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से इस दुर्घटना में मृत 10 व्यक्तियों के परिजनों को 5-5 लाख और घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह सहायता राशि प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही तत्काल राहत और बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त होगी।

 

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न हो। उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हरसंभव और प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें