मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
हर गुरुवार जनता की समस्याएं सुनेंगे सीएम साय, निवास पर होगा जनदर्शन
26 जून, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
हर गुरुवार जनता की समस्याएं सुनेंगे सीएम साय, निवास पर होगा जनदर्शन

हर गुरुवार जनता की समस्याएं सुनेंगे सीएम साय, निवास पर होगा जनदर्शन

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हर गुरुवार जनता से रूबरू होंगे। उनके निवास पर 'जनदर्शन' का आयोजन किया जाएगा। पहला आयोजन  27 जून को होगा। मुख्यमंत्री जनता की समस्या को सुनकर तत्काल निराकरण कराएंगे। 


जनदर्शन कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जनता से सीधे संवाद करेंगें और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानाकरी लेंगें। मुख्यमंत्री  27 जून को “जनदर्शन” में नागरिकों की समस्याओं को सुनकर एवं उनके तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें