
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को जशपुर जिले के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम में सपत्नीक शामिल हुए। यहां वह कुम्हार की भूमिका नजर आए। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान उन्होंने एक स्टाल पर रखे चाक को देखकर वह खुद को रोक पाए पाए और उन्होंने मिट्टी से दीया बनाया।
मुख्यमंत्री को चाक पर मिट्टी का दीया बनाता देख सभी चकित रह गए। आसपास ढेर सारे बच्चे थे। मुख्यमंत्री ने यह संदेश दिया कि वह विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के विजन पर काम कर रहे हैं। विकसित छत्तीसगढ़ को भी अपने विजन के अनुरूप आकार देना है, जैसे चाक से दीया तैयार हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर छत्तीसगढ़ में जितनी मेहनत और जतन किये जा रहे हैं, उससे निश्चित ही स्वर्णिम भविष्य के लिए ठोस नींव रखी जा रही है। जिस तरह कुम्हार चाक में मिट्टी को आकार देता है, उसी तरह से जन-जन के सपनों के छत्तीसगढ़ को भी आकार मिलेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

