रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
सीएम विष्णु देव साय ने कहा- कुशाभाऊ ठाकरे का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित और समाज-सेवा के लिए समर्पित रहा
28 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने निवास कार्यालय में जननायक कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित और समाजसेवा के लिए समर्पित रहा। वे सत्ता प्राप्ति को उद्देश्य नहीं, बल्कि जनसेवा को राजनीति का परम लक्ष्य मानते थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे की मूल्य-आधारित राजनीति, चरित्र, अनुशासन और कर्मठता उनके सार्वजनिक जीवन की पहचान रही। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लोकतांत्रिक संस्कारों के प्रसार में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। वे सरलता और आत्मीयता के माध्यम से लोगों के हृदय से जुड़ने वाले विरले नेता थे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ कुशाभाऊ ठाकरे जी का गहरा और आत्मीय संबंध रहा है। उनके जीवन से यह प्रेरणा मिलती है कि राजनीति का मूल उद्देश्य सेवा, राष्ट्रहित एवं समाज कल्याण ही होना चाहिए। कुशाभाऊ ठाकरे की पावन स्मृतियां हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं, हमें जनकल्याण के कार्यों में सदैव सक्रिय रहने की प्रेरणा देती रहेंगी। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक पुरन्दर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें