
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शनिवार को उनके निवास कार्यालय में जिला साहू संघ, खैरागढ़, छुईखदान, गंडई के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। पदाधिकारियों ने कर्मा धाम, खम्हरिया में भक्त शिरोमणि मां कर्मा और भक्त माता राजिम के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन व शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में समाज की भूमिका की सराहना की और कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, समरसता तथा सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और विधायक लता उसेंडी, विधायक मोतीलाल साहू, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. निरेन्द साहू, प्रदीप साहू, टीलेश्वर साहू सहित साहू संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

