शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, कांग्रेस पर साधा निशाना
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, कांग्रेस पर साधा निशाना

कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, कांग्रेस पर साधा निशाना

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 30 मार्च को कोंडागांव में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए साय ने भाजपा के कामों को बताते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि पहले वह एक बार और कोंडागांव आए थे। 30 मार्च से 90 विधानसभा में बूथ विजय के अभियान की शुरुआत कर दी गई है। पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर में भाजपा का ध्वज लगाएं। 19 अप्रैल को सांसद चुनना है। विधानसभा का चुनाव भारी मतों से जीता है, जिससे एक इंजन तो ठीक हो गया। अब दिल्ली के इंजन को आगे बढ़ाना है। दुनियाभर में 140 करोड़ लोगों का सम्मान बढ़ा है। तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

सीएम साय ने कहा कि डबल इंजन में ही विकास तेजी से होगा। उन्होंने सबसे आग्रह किया कि सभी अपने को महेश कश्यप मानें। प्रत्याशी हर घर या गांव नहीं पहुंच पाता इसलिए महेश कश्यप, मोदी की गारंटी पर सबका भरोसा दिलाना है।

उन्होंने आगे कहा कि आज लोग तीन महीने के काम से अचंभे में हैं। 18 लाख मकान बनने शुरू हो गए हैं। दो साल का बकाया बोनस दे दिया। कांग्रेस को 5 साल में बोनस याद नहीं आया और भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आते ही 12 लाख किसानों को बोनस दिया। महतारी वंदन योजना की भी शुरुआत कर दी गई है।

सीएम साय ने कहा कि पीएससी घोटाला भी सीबीआई को सौंप दिया गया है। घोटाला करने वाले नहीं बचेंगे। सभी को जेल जाना होगा। आज सबकी जांच कर रहे हैं। सरगुजा और बस्तर का विकास रोक रखा था। कांग्रेस पार्टी के लिए अदिवासी सिर्फ वोट बैंक हैं। गांव के रहने वाले आदिवासी को आज मुख्यमंत्री बना दिया है। चाय बेचने वाला, साधारण किसान भी मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बन सकता है। यह भारतीय जनता पार्टी में ही मुमकिन है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें