
रायपुर। राज्य में सत्ता से बेदखल होने के बाद कई नेताओं ने कांग्रेस से किनारा कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में बिखराव है, डूबती नैया है। इनकी नाव में छेद हो रहा, पानी भर रहा है। लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं।
इतना बिखराव है कि पूर्व सीएम (भूपेश बघेल) के सामने कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखी जा रही है। इतना पीड़ित हैं कि उनके सामने बोलना पड़ रहा कि पांच साल में आपने कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं।
मुख्यमंत्री साय ने यह बात बुधवार को बस्तर संभाग के दौरे के लिए रवाना होने से पहले पुलिस परेड ग्राउंड में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माई का आशीर्वाद लेकर चुनावी आगाज किया। सीएम के सामने ही बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाजपा में प्रवेश किया। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा कि भाजपा के पास मुद्दे नहीं है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

