सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत संविधान में आस्था रखते हुए बढ़ रहा आगे
26 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को 75वें संविधान दिवस राजधानी के टाउन हॉल में आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत संविधान में आस्था रखते हुए आगे बढ़ रहा है। संविधान प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता के साथ अपनी बात रखने का अधिकार देता है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपस्थित लोगों के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। संविधान दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और संविधान पर आधारित लघु फिल्म भी देखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक और सांसद जैसे पदों पर आम नागरिकों का पहुंचना संविधान की ही उदार, समावेशी और लोकतांत्रिक व्यवस्था का परिणाम है।

 

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ से भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठजनों को याद किया और कहा कि छत्तीसगढ़ की यह ऐतिहासिक भागीदारी आज भी गर्व का विषय है और इन महान जनप्रतिनिधियों की विचारशीलता, लोकतांत्रिक मूल्य और राष्ट्रनिर्माण की दृष्टि सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

 

इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें