रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
कांग्रेस ने सिर्फ घोटाला किया, मोदी की गारंटी से हो रहा विकास : सीएम साय
24 अप्रैल, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कांग्रेस ने सिर्फ घोटाला किया, मोदी की गारंटी से हो रहा विकास : सीएम साय

कांग्रेस ने सिर्फ घोटाला किया, मोदी की गारंटी से हो रहा विकास : सीएम साय

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए महज कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में राजनैतिक पार्टियां ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। केंद्रीय मंत्री समेत अन्य नेताओं का प्रदेश दौरा चल रहा है। इसी कड़ी में अमित शाह व जेपी नड्डा के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर है। मोदी जांजगीर के कॉलेज ग्राउंड जेठा बाराद्वार में जनसभा को संबोधित कर रहे है। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा पक्ष में माहौल बनाते हुए जनसभा को संबोधित किया।


सीएम साय ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि योजनाओं के नाम पर भूपेश सरकार ने सिर्फ और सिर्फ घोटाला किया है। केंद्र की योजनाओं की तारीफ करते हुए साय बोले मोदी की गारंटी के तहत ही छत्तीसगढ़ में सारी योजनाएं और काम सायं-सायं हो रहा है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक बार फिर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है आपकी बार….मोदी सरकार।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें