सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
कदरेवां पंचायत में भ्रष्टाचार का खेल! स्वच्छ जल योजना के नाम पर लाखों का गबन, ग्रामीणों में आक्रोश
11 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - मनोज श्रीवास्तव

एमसीबी। खड़गवां जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम कदरेवां में विकास कार्यों की आड़ में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत में स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों रुपए के गबन का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच के कार्यकाल में गांव में बोरवेल खुदाई और हैंडपंप लगाने का कार्य पूरा किया गया था, जिसका भुगतान पहले ही हो चुका था। लेकिन वर्तमान सरपंच और सचिव ने उसी काम को “बकाया” बताकर एक बार फिर से तीन हैंडपंपों के नाम पर ₹3 लाख 63 हज़ार रुपए का आहरण कर लिया।
पूर्व सरपंच का कहना है कि सभी कार्यों का भुगतान पहले ही किया जा चुका है, जबकि वर्तमान सरपंच पति इसे बकाया भुगतान बताकर अपने फैसले को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। इससे ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की बू साफ झलक रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि विकास के नाम पर पंचायत में मनमानी और धन का दुरुपयोग खुलेआम हो रहा है। जनता की प्यास बुझाने के बजाय जिम्मेदार अपने स्वार्थ साधने में लगे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि — क्या प्रशासन इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगा, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें