रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की महिला विधायक पर हुआ जानलेवा हमला, नशे में धुत व्यक्ति ने चाकू से किया वार
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की महिला विधायक पर हुआ जानलेवा हमला, नशे में धुत व्यक्ति ने चाकू से किया वार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की महिला विधायक पर हुआ जानलेवा हमला, नशे में धुत व्यक्ति ने चाकू से किया वार

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खुज्जी की विधायक छन्नी चंदू साहू रविवार को डोंगरगांव पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले जोधरा गांव में एक सार्वजनिक समारोह में शामिल हुई थी। इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी तब नशे में धुत था। इस हमले में विधायक छन्नी साहू घायल हो गई।


विधायक छन्नी चंदू साहू ने क्या कहा?

छन्नी साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "मैं जोधरा गांव में भूमि पूजन के लिए गई थी। भूमि पूजन के बाद बच्चों का एक कार्यक्रम था। उस कार्यक्रम के दौरान 21-22 साल का एक लड़का पीछे से आया और उसने मुझ पर चाकू से हमला कर दिया। मैंने जैसे ही चाकू देखा, खुद को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान मेरी कलाई में चोट लग गई।"


घटना पर पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार ये घटना रविवार शाम को डोंगरगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जोधरा गांव में हुई है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में आरोपी ने विधायक पर चाकू से हमला कर दिया। इसके पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और जांच की जा रही है।


आपकों बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। और वहां कांग्रेस की महिला विधायक पर हुए हमले के बाद विपक्षी भाजपा उनपर हमलावर हो गई है। भाजपा घटना की निंदा करते हुए इसे भूपेश बघेल सरकार की विफलता बता रही है। भाजपा ने कहा कि जब सत्तारूढ़ पार्टी की विधायक सुरक्षित नहीं है तो फिर आम-आदमी का क्या होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें