शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नये अध्यक्ष दीपक बैज ने दिये संगठन में बदलाव के संकेत, बोले - छत्तीसगढ़ में हमारा मिशन 75 प्लस
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नये अध्यक्ष दीपक बैज ने दिये संगठन में बदलाव के संकेत, बोले - छत्तीसगढ़ में हमारा मिशन 75 प्लस

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नये अध्यक्ष दीपक बैज ने दिये संगठन में बदलाव के संकेत, बोले - छत्तीसगढ़ में हमारा मिशन 75 प्लस

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रायपुर। मेरी व्यक्तिगत कोई टीम नहीं है, कांग्रेस की टीम है, मोहन मरकाम ने अच्छी टीम बनाई है। थोड़ी बहुत आंशिक संशोधन करने की बात रहेगी तो उसे करेंगे। आलाकमान को विश्वास में लेकर, सीएम साहब को विश्वास में लेते हुए और तमाम हमारे वरिष्ठ नेताओं को भरोसे में लेकर काम करेंगे।

ये कहना है छत्तीसगढ़ के नये प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का। 


उन्होने कहा के, मेरे पास 60 दिन है और हमें 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचना है। संगठन को हम लोगों को रिचार्ज करना है, कार्यकर्ताओं को बूस्ट करना है।

दीपक वैज ने कहा-हमारा संगठन जैसे ही सरकार बनी, पिछले 5 सालों में अपना काम करता रहा है। बूथ लेवल से लेकर प्रदेश स्तर तक हमारा कांग्रेस संगठन मुस्तैद है। कार्यकर्ता तैयार हैं, सिर्फ उनको इशारा करने की आवश्यकता है। हम मैदान-ए-जंग के लिए तैयार हैं।


वहीं चुनाव में चेहरे को लेकर उन्होने कहा के हमारे पास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा है। कांग्रेस में सभी स्टार चेहरे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के 15 साल सरकार में रहने के बाद भी उनके पास चेहरा नहीं है। वो दिया लेकर खोज रहे हैं, मगर चेहरा नहीं मिल रहा है। दीपक बैज ने कहा हमारा पहला लक्ष्य है कि हम कार्यकर्ताओं को बूस्ट करेंगे और एक नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाना है, हमारा मिशन 75 प्लस है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें