मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
रेल हादसे के घायलों से मिले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, बेहतर से बेहतर इलाज के करने के दिए निर्देश
05 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Deputy CM Arun Sao

Deputy CM Arun Sao

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को बिलासपुर में विभिन्न अस्पतालों का दौरा किया और रेल हादसे में घायल मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की। साथ ही अस्पताल में डॉक्टरों से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

बिलासपुर के लाल खदान के पास 4 नवम्बर को हुए रेल हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज बिलासपुर के सिम्स, अपोलो, रेलवे अस्पताल और अरपा मेडिसिटी अस्पताल में चल रहा है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इन सभी अस्पतालों का दौरा कर घायलों से मुलाकात की और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। 

उपमुख्यमंत्री के साथ महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल भी इस दौरान उनके साथ थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें