सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
राशन कार्डधारकों का ई-केवाईसी व नवीनीकरण 30 जून तक पूरा करना होगा, राज्य स्तरीय अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
15 जून, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
राशन कार्डधारकों का ई-केवाईसी व नवीनीकरण 30 जून तक पूरा करना होगा, राज्य स्तरीय अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

राशन कार्डधारकों का ई-केवाईसी व नवीनीकरण 30 जून तक पूरा करना होगा, राज्य स्तरीय अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। सामान्य श्रेणी एपीएल प्राथमिकता और अंत्योदय अन्न योजना के परिवार के राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी और नवीनीकरण के लिए राज्य स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सभी योजनाओं के शेष बचे हुए हितग्राहियों को 30 जून तक ई-केवाईसी व नवीनीकरण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ई-केवाईसी के लिए शेष बचे हुए हितग्राही को नजदीकी के शासकीय उचित मूल्य दुकान में अपने राशनकार्ड के सभी सदस्यों का ईकेवाईसी आवश्यक रूप से किया जाना सुनिश्चित है। नवीनीकरण के लिए शेष बचे हुए राशनकार्ड धारकों को एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर लिंक डाउनलोड कर या अपने शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुंचकर राशनकार्ड का नवीनीकरण कराया जाना है। 

इस संबंध में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा द्वारा समस्त सहायक खाद्य अधिकारीयों एवं खाद्य निरीक्षकों की बैठक लेकर समय-सीमा में शेष बचे हुए राशनकार्डधारी परिवारों का ईकेवाईसी एवं नवीनीकरण पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें