रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के प्रमोशन में हुई गड़बड़ियों पर शिक्षा मंत्री सख्त, मंत्री रविन्द्र चौबे ने दिए दोषियों पर FIR के निर्देश
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के प्रमोशन में हुई गड़बड़ियों पर शिक्षा मंत्री सख्त, मंत्री रविन्द्र चौबे ने दिए दोषियों पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के प्रमोशन में हुई गड़बड़ियों पर शिक्षा मंत्री सख्त, मंत्री रविन्द्र चौबे ने दिए दोषियों पर FIR के निर्देश

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक पदोन्नति के पोस्टिंग में हुई गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने सभी पोस्टिंग रद्द कर नए सिरे से लिस्ट जारी करने को कहा है। इसी के साथ ही मंत्री ने दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं। शिक्षक प्रमोशन के बाद संशोधित पोस्टिंग लिस्ट को निरस्त किया जाएगा। वहीं निलंबित हुए सभी जेडी के खिलाफ एफआईआर के भी निर्देश हैं।

इससे पहले शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिया था। चौबे ने मंत्रालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। खबरों की अगर माने तो बैठक में प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, सचिव एस भारतीदासन सहित डीपीआई और कई अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में प्रमोशन और पोस्टिंग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री के पास आई शिकायत के आधार पर सभी संभागों में प्रमोशन में पोस्टिंग के संशोधन के नाम पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद शिक्षा मंत्री सभी संभागों में कमिश्नर को इस मामले में जांच के आदेश दिये। जिसके बाद बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा के संयुक्त संचालक के खिलाफ मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें सस्पेंड करने का आदेश दिया गया। आपको बता दें कि प्रदेश में 4000-4500 से ज्यादा शिक्षकों के प्रमोशन में संशोधन हुआ था। अब उन संशोधन को निरस्त करने का आदेश शिक्षा मंत्री ने दे दिया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें