सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
प्रदेश में हो रहे चहुंमुखी विकास का लाभ हर वर्ग को मिल रहा: टंकराम वर्मा
29 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Minister tankram Verma

Minister tankram Verma

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। राजस्व व उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने शनिवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नगर पंचायत टुण्ड्रा में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है, इसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। किसान, महिला, युवा और व्यापारी सभी वर्गों में सरकार की योजनाओं से उत्साह और संतोष का माहौल है।

मंत्री टंकराम वर्मा ने टुण्ड्रा के हायर सेकंडरी स्कूल खेल मैदान में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने 71.12 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 1 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हायर सेकंडरी स्कूल भवन का भी शिलान्यास किया। मंत्री ने मंत्री ने कहा कि ये निर्माण कार्य क्षेत्र की प्रशासनिक क्षमता, शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को और मजबूती प्रदान करेंगे।

 

मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर तहसील कार्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा भी की। इस अवसर पर सांसद जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नगरवासी उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें