
भोपाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मुताबिक गत वर्ष की अपेक्षा इस बार 8.22 लाख मीट्रिक टन अधिक धान की खरीदी हुई है। धान उपार्जन के लिए 20 जनवरी अंतिम तारीख निर्धारित थी।
मंत्री के मुताबिक इस वर्ष 7 लाख 62 हजार 629 किसानों से 51 लाख 75 हजार 4 मीट्रिक टन धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई है। गत वर्ष 43 लाख 52 हजार 905 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपए प्रति क्विंटल है। किसानों को अभी तक 9485 करोड़ रुपए से अधिक राशि का भुगतान भी किया जा चुका है।
धान विक्रय के लिए 8 लाख 59 हजार 822 किसानों ने पंजीयन कराया था। एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के लिए विभिन्न जिलों में 1436 केंद्र बनाए गए थे। क्रय की गi धान की 84 प्रतिशत मात्रा 43 लाख 55 हजार 879 मीट्रिक टन का परिवहन किया जा चुका है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

