
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शनिवार को पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। पूर्व राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
आगामी 01 फरवरी को राजधानी में विश्व धर्म चेतना मंच और सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के सान्निध्य में सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के आमंत्रण के लिए पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मोहित कुमार सरावगी, सरिता सरावगी, मारुति शर्मा, रमेश सिंघानिया और सूर्य प्रकाश शर्मा उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

