मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
अंसुला में भव्य कलश यात्रा के साथ गणेश महायज्ञ एवं रामकथा का शुभारंभ
28 अक्टू, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - आनंद भोई 

महासमुंद। पिथौरा ब्लॉक के ग्राम अंसुला में आज आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना के उद्देश्य से विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के सौजन्य से आयोजित गणेश महायज्ञ एवं रामकथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।

भक्तिमय माहौल में निकली कलश यात्रा

सुबह गांव की गलियों में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। जय श्रीराम और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा अंसुला गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। यात्रा ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ यज्ञ स्थल तक पहुंची, जहां विधिविधान से पूजन-अर्चन हुआ।

शाम 5 बजे से गणेश महायज्ञ और रामकथा की शुरुआत

भव्य कलश यात्रा के बाद गणेश महायज्ञ और रामकथा की औपचारिक शुरुआत आज शाम 5 बजे से होगी। इस अवसर पर कथा वाचक श्रीराम के जीवन आदर्शों और धर्म की मर्यादा का संदेश देंगे।

1000 से अधिक नागा साधु करेंगे साधना

कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इसमें देशभर के विभिन्न अखाड़ों से आए 1000 से अधिक नागा साधु भी शामिल हो रहे हैं। वे प्रदेश की शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए विशेष साधना और अनुष्ठान करेंगे।

5 नवम्बर को होगा महायज्ञ और कथा का पूर्णाहुति समारोह

आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ और रामकथा का पूर्णाहुति समारोह 5 नवम्बर को संपन्न होगा। इस दिन हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल
 
आयोजन को लेकर अंसुला गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्सव का माहौल है। मंदिरों में सजावट, भक्ति गीतों की ध्वनि और श्रद्धालुओं की भीड़ ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया है। गांव में हर ओर श्रद्धा, उल्लास और भक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिल रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें