शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
राज्यपाल रमेन डेका ने पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को दिलाई मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ
19 जन, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Oath of chief information Commissioner at Lok bhawan, Raipur

Oath of chief information Commissioner at Lok bhawan, Raipur

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन और राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल व डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा को पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव विकासशील ने शपथ प्रक्रिया पूरी कराई।

शपथ ग्रहण समारोह में राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण, आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध सिंह, राज्य शासन के विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव एवं सचिव, छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक, राज्य सूचना आयोग के आयुक्त आलोक चंद्रवंशी, राज्य सूचना आयोग के पूर्व आयुक्त मनोज त्रिवेदी, अशोक अग्रवाल, धनवेंद्र जायसवाल, राज्य सूचना आयोग के सचिव नीलम नामदेव एक्का आदि उपस्थित थे।

 

नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन सेवानिवृत्त आईएएस पूर्व मुख्य सचिव रहे हैं। राज्य सूचना आयुक्त उमेश अग्रवाल सेवानिवृत्त आईएएस हैं। डॉ.शिरीष चंद्र मिश्रा पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें