
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार को सरगुजा जिले की राजपुर कला स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं के लिए अपने स्वेच्छानुदान मद से पांच कंप्यूटर दिए। बालिकाओं की शिक्षा को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में उन्होंने यह कदम उठाया।
राज्यपाल ने सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान कस्तूबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियों को देखने के बाद विद्यालय में सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से अतिरिक्त कम्प्यूटर उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी थी।
इसी कड़ी में विद्यालय को लोेकभवन में राज्यपाल ने अपने हाथों से पांच कंप्यूटर प्रदान किए। इससे छात्राओं की पढ़ाई में गुणात्मक सुधार आएगा और वे डिजिटल शिक्षा से बेहतर रूप से जुड़ सकेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, विद्यालय की अधीक्षिका अनुराधा सिंह व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

