
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - प्रशांत द्विवेदी
अहमदाबाद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गुजरात प्रवास के दौरान आज अहमदाबाद में राज्य के प्रमुख उद्योग समूहों के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे सौजन्य भेंट की। उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री साय का हार्दिक स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ में निवेश की गहरी रुचि जताई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि छत्तीसगढ़ संसाधनों, श्रमशक्ति और नीति समर्थन के मामले में एक समृद्ध एवं सुविधाजनक राज्य है, जहाँ उद्योगों के लिए अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने बताया कि वे राज्य में नए औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित करने और साझेदारी के अवसरों पर विचार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री साय ने उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योग-अनुकूल नीतियों, सशक्त अवसंरचना और त्वरित अनुमति प्रणाली के माध्यम से हर निवेशक को पूरा सहयोग देगी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले आगामी निवेश सम्मेलन में भाग लेने का आमंत्रण भी दिया और आशा व्यक्त की कि गुजरात और छत्तीसगढ़ के बीच औद्योगिक सहयोग से दोनों राज्यों के आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

