शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
गुरु घासीदास बाबा का “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत: विष्णु देव साय
18 फ़र, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
CM Vishnu Dev Sai and others

CM Vishnu Dev Sai and others

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को राजधानी के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा” का शुभारंभ किया। पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर पावन गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा का “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पदयात्रा समाज में सद्भावना, समरसता और भाईचारे को और सुदृढ़ करेगी। उन्होंने पवित्र जैतखाम की पूजा-अर्चना कर गुरु घासीदास बाबा को याद किया। प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक हितों को गति देने के लिए विशेष प्राधिकरण का गठन भी किया गया है। 

 

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने का किया आह्वान 

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह पदयात्रा सामाजिक समरसता, मानव कल्याण और एकता के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उन्होंने सभी से सामाजिक भेदभाव और द्वेष से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा गुरु घासीदास बाबा के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएगी।

 

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी 

कार्यक्रम में धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक मोतीलाल साहू, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, संत समाज के प्रतिनिधि एवं सर्व समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें