
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल दिवाली पर जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडगांव पहुंचे। यहां वह मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। फल और मिठाई वितरित की।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर दिवाली का उत्सव मनाया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बीमार व्यक्तियों की सेवा और उनका मनोबल बढ़ाना उनके लिए लिए दिवाली को सार्थक बनाता है।
मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अस्पताल के स्टाफ को भी इस अवसर पर समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

