
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बोड़ला का औचक निरीक्षण किया।भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर की साफ-सफाई रखी जाए।निर्धारित चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाए। जिससे वनांचल क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सतत उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने ओपीडी कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष, आपातकालीन चिकित्सा सेवा, अंतः रोगी कक्ष, पैथोलाजी कक्ष, एक्सरे कक्ष, दवा वितरण कक्ष एवं प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों (शिशुवती माताओं) को महतारी किट का वितरण किया।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जनप्रतिनिधियों और खण्ड चिकित्सा अधिकारी बोड़ला के आग्रह पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोडला के भवन मरम्मत के लिए मौके पर ही 50 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

