
रायपुर। कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोमवार को चिरमिरी में शासकीय पॉलिटेक्निक भवन का भूमिपूजन किया। 9.11 करोड़ की लागत से भवन बनेगा। मंत्री ने आगामी सत्र से दो नई शाखाओं को शुरू किए जाने की घोषणा की।
मंत्री ने कहा कि यह नवीन शासकीय पॉलिटेक्निक भवन अत्याधुनिक अधोसंरचना, आधुनिक प्रयोगशालाओं और शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण व प्रतिस्पर्धात्मक तकनीकी शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। आगामी शैक्षणिक सत्र से संस्थान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग और GIS/GPS शाखाएं शुरू की जाएंगी। इन शाखाओं के शुरू होने से विद्यार्थियों को नवीन तकनीकों, औद्योगिक जरूरतों और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
मंत्री ने नवीन भवन निर्माण और नई शाखाओं की शुरुआत को चिरमिरी और आसपास के क्षेत्र के शैक्षणिक और तकनीकी विकास के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया गया। कार्यक्रम में नगर निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय, नगर निगम सभापति संतोष सिंह और एमआईसी सदस्य मनोज डे विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

