शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
दंतेवाड़ा में 1.19 करोड़ के इनामी 63 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
09 जन, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - विजय पचौरी

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान से प्रभावित होकर एक करोड़ 19 लाख रुपये के इनामी 63 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। 
 
कई वर्षों तक नक्सली संगठन से जुड़े रहे और अनेक बड़ी घटनाओं में शामिल इन नक्सलियों ने राज्य सरकार की पुनर्वास नीति पर भरोसा जताते हुए आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 45 पुरुष और 18 महिला नक्सली शामिल हैं। इन सभी पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इनाम घोषित था।

राज्य सरकार की नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक नक्सली को प्रोत्साहन स्वरूप 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। अधिकारियों का कहना है कि यह आत्मसमर्पण नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका है और क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें