
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अब दावेदारों के आवेदन चुनाव समिति के सदस्यों से स्वीकार नहीं किए जाएंगे, बल्कि अब दावेदारों को 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में ही टिकट के लिए आवेदन करना होगा। ये फैसला छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक में लिया गया है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने बकायदा एक पूरा प्रोसीजर बनाया है, जिसका अब हर प्रत्याशी को पालन करना होगा।
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने दो टूक में कह दिया है कि, किसी भी प्रत्याशी के आवेदन पार्टी बड़े नेता या फिर चुनाव समिति के सदस्यों से स्वीकार नहीं किए जाएंगे, बल्कि दावेदारों को 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में ही टिकट के लिए आवेदन करना होगा।
बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, चुनाव समिति और पीसीसी के अध्यक्ष दीपक बैज, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और स्पीकर चरणदास महंत समेत समिति में शामिल 8 मंत्री और पदाधिकारी मौजूद रहे। पहली बैठक में दावेदारों के आवेदन की प्रक्रिया को लेकर ही फैसला लिया गया है। आइये जानते हैं कि अब दावेदारों को कैसे आवेदन करना होगा।
टिकट दावेदारों के आवेदन केवल ब्लॉक में ही लिए जाएंगे।
किसी भी बड़े नेता या चुनाव समिति के सदस्यों से सीधे आवेदन स्वीकार नहीं होगा
17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में आवेदन लिए जाएंगे।
आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा
24 तारीख अगस्त तक सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में नामों को लेकर मीटिंग पूरी कर ली जाएगी।
ब्लॉक कमेटी 1 से 5 नामों का पैनल बनाकर दे सकती हैं।
26 अगस्त तक ब्लॉक कमेटी आवेदनों और उनके प्रस्ताव जिला कांग्रेस कमेटी को देने होंगे।
29 अगस्त तक हर हाल में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होनी चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी 3 नामों का पैनल बनाकर PCC यानी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास सौंपेगी।
जिसमें सारे आवेदन और प्रस्ताव दोनों ही शामिल होंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

