रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
हिंदुस्तान की सबसे महंगी सब्जी ‘बोड़ा’ बस्तर के बाजार में बिकने के लिए पहुंची, कीमत 1200 रुपये किलो
11 जून, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
हिंदुस्तान की सबसे महंगी सब्जी ‘बोड़ा’ बस्तर के बाजार में बिकने के लिए पहुंची, कीमत 1200 रुपये किलो

हिंदुस्तान की सबसे महंगी सब्जी ‘बोड़ा’ बस्तर के बाजार में बिकने के लिए पहुंची, कीमत 1200 रुपये किलो

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सबसे महंगी सब्जी ‘बोड़ा’ बस्तर के बाजार में बिकने के लिए पहुंच गई है। एक किलो बोडा बाजार में 12 सौ रुपए में मिल रहा है। यह सब्जी महज मानसून के समय उपलब्ध होती है और बस्तर भाग में ही मिलती है। इतनी महंगाई के बावजूद बाजार में इसके खाने वाले कम नहीं है। खास बात है कि यह सब्जी उगाई नहीं जाती बल्कि जंगल में अपनेआप ही उगती है। 


दरअसल, मशरूम की 12 जतियों में बोड़ा भी शामिल है। एक मात्र ऐसी प्रजाति है, जो जमीन के ऊपर नहीं, बल्कि अंदर तैयार होती है। जैसे ही मानसून की पहली बौछार पड़ती है, बस्तर के घने जंगल से बोड़ा जमीन को फाड़कर बाहर निकलती है। बारिश और उमस का मौसम बोड़ा के उगने के लिए अनुकूल होता है। जून-जुलाई में बोड़ा की सबसे ज्यादा उपलब्धता होती है। लोग इसके जायके के दीवाने है। बोड़ा खाने में काफी स्वादिष्ट होता है।


इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स मिलता है। बारिश के मौसम की शुरुआत के साथ बोड़ा के बाजार में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्राकृतिक रूप से एक निश्चित अवधि के लिए ही इसका उगना और इसका स्वाद इसे अनोखी सब्जियों में शुमार करता है। बस्तर संभाग के साथ ही पड़ोसी राज्य ओडिशा, तेलंगाना से भी बड़ी संख्या में लोग इसे खरीदने के लिए पहुंचते हैं। इस वर्ष कमजोर आवक के कारण यह बहुत ही महंगे दामों में बिक रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें