शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता छत्तीसगढ़ के समावेशी व सतत आर्थिक विकास को नई गति देगा: विष्णु देव साय
07 फ़र, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि भारत व अमेरिका के बीच हुआ अंतरिम व्यापार समझौता छत्तीसगढ़ के लिए नए आर्थिक अवसरों का द्वार खोलेगा। यह समझौता छत्तीसगढ़ के समावेशी एवं सतत आर्थिक विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की दिशा में छत्तीसगढ़ एक सशक्त और सक्रिय भागीदार के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी बयान में यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता भारत की वैश्विक आर्थिक साख और सामर्थ्य को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इस समझौते से छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमोंको अमेरिकी बाजार तक नई पहुंच मिलेगी। विशेष रूप से राज्य के वन-आधारित उत्पाद, हथकरघा एवं हस्तशिल्प, वस्त्र तथा कृषि आधारित उत्पादों के लिए निर्यात, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे प्रदेश के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा।

 

किसानों के हितों और ग्रामीण आजीविका की पूरी तरह सुरक्षा पर ध्यान 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस व्यापारिक ढांचे में किसानों के हितों और ग्रामीण आजीविका की पूरी तरह सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। साथ ही यह पहल महिला सशक्तिकरण को गति देने, स्थानीय उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग को मजबूती प्रदान करने और मेक इन इंडिया की भावना को और सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें