
रायपुर। विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीद की शुरुआती तैयारियों के संबंध में गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक हुई। इसमें तैयारियों की समीक्षा की गई। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने अध्यक्षता की।
बैठक में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। बैठक में धान खरीद के लिए बारदाने की व्यवस्था और किसान पंजीयन खरीद केन्द्रों की व्यवस्था के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में खाद्य विभाग एवं मुख्यमंत्री के सचिव बसवराजू एस., कृषि विभाग की सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, सचिव राजस्व अविनाश चंपावत, सचिव सहकारिता सीआर प्रसन्ना, विशेष सचिव खाद्य केडी कुंजाम, प्रबंध संचालक मार्कफेड रमेश शर्मा, खाद्य विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

