
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - सुनील चौहान
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ गई। मामला भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र स्थित इस्पात नगर का है, जहां महिला का शव घर में पंखे से लटका मिला।
क्या है पूरा मामला
मृतका की पहचान अंजलि साव के रूप में हुई है, जो अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ इस्पात नगर में रहती थी। बताया जा रहा है कि अंजलि इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थी और अक्सर रील व वीडियो बनाकर अपलोड करती थी। हालांकि उसका यह शौक उसके पति को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती रहती थी। पिछले कुछ महीनों में विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया था।
घटना वाले दिन क्या हुआ?
घटना के दिन सुबह पति काम पर चला गया था और दोनों बच्चे ट्यूशन गए हुए थे। जब बच्चे घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को कमरे में पंखे से लटका देखा। घबराए बच्चों ने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने छावनी पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस की जांच जारी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
एएसपी मणिशंकर चंद्र ने बताया कि –
“प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पति से पूछताछ की जा रही है और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हर एंगल से जांच की जा रही है।” फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
सोशल मीडिया बना विवाद की वजह
यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सोशल मीडिया को लेकर पारिवारिक तनाव किस कदर गंभीर रूप ले सकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

